1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये डेढ करोड़ रूपए किए दान

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये डेढ करोड़ रूपए किए दान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2021 08:53 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 08:53 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिये डेढ करोड़ रूपये दिये।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिये डेढ करोड़ रूपये दिये। इस रकम का इस्तेमाल जरूरी चिकित्सा आपूर्ति, आक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में किया जायेगा । 

आईपीएल टीम ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम और इसके संरक्षक जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन और जीएमआर वरालक्ष्मी फाउंडेशन ने दिल्ली स्थित एनजीओ हेमकुंट फाउंडेशन और उदय फाउंडेशन को डेढ करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है ।’’ 

दिल्ली टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ संकट की इस घड़ी में दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली के नागरिकों के साथ खड़ी है जिनका कोरोना महामारी के खिलाफ एक दूसरे की मदद का जज्बा काबिले तारीफ है ।हम उन्हें सहयोग देकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल