1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 Expert's Corner : आरपी सिंह ने कहा, सीजन-14 में सनराइजर्स के लिए धमाल मचा सकते हैं मनीष पांडे

IPL 2021 Expert's Corner : आरपी सिंह ने कहा, सीजन-14 में सनराइजर्स के लिए धमाल मचा सकते हैं मनीष पांडे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2021 08:20 am IST,  Updated : Apr 12, 2021 08:49 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि केकेआर के खिलाफ मनीष पांडे ने सनाइजर्स हैदराबाद के लिए सीजन-14 में धमाकेदार शुरुआत की है।

Expert's Corner, Manish Pandey, Sunrisers, Season-14, RP Singh, IPL, IPL 2021 - India TV Hindi
Manish Pandey Image Source : IPL20.COM

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-14 के तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में केकेआर की टीम ने सनराइजर्स को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। सनराइजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन ही बना पाई।

हालांकि सनराइजर्स की टीम मैच हार गई लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का हो गया था।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Expert's Corner : सीजन-14 में केकेआर के लिए गेम चेंजर साबित होंगे नीतिश राणा- मनिंदर सिंह

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'क्रिकेट धमाका' में आरपी ने कहा, ''मैच काफी करीबी हो गया था। विषम परिस्थितियों में जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे ने सनराइजर्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने काफी धैर्य दिखाया लेकिन कह सकते हैं कि मैच में सनराइजर्स का भाग्य ने साथ नहीं दिया।''

उन्होंने कहा, ''सीजन का यह पहला मैच था। सनराइजर्स का मध्यक्रम अपने लय में नजर आ रहा है। मनीष पांडे मैच में अच्छे शॉट लगा रहे थे। हालांकि सनराइजर्स मैच हार गई लेकिन लक्ष्य के इतना करीब पहुंचना टीम के मनोबल को जरूर बढाएगा।''

यह भी पढ़ें- IPL 2021, SRH vs KKR : कोलकाता से हार के बाद कप्तान वॉर्नर ने बताया कहाँ हुई बड़ी चूक

उन्होंने कहा, ''मनीष पांडे ने बहुत ही शानदार शुरुआत की है। मैं उनको काफी लंबे समय से खेलते हुए देख रहा हूं। आज के मैच में उन्होंने बहुत ही संयम के साथ बल्लेबाजी की जो कि सनराइजर्स के लिए एक अच्छा संकेत है।''

आरपी ने कहा, ''वह काफी उतार चढ़ाव से गुजरे हैं। यही कारण है कि वह एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। मध्यक्रम में अगर यह खिलाड़ी अपने लय में रहा तो सीजन-14 में सनराइजर्स के लिए यह बहुत ही शानदार रहेगा।''

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Expert's Corner : पृथ्वी शॉ बन सकते हैं भविष्य में टीम इंडिया का सितारा- मनिंदर सिंह

इसके अलावा आरपी ने केकेआर के बल्लेबाज नीतिश राणा की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। आरपी की मानना है कि नीतिश ने जिस तरह से शुरुआत की वह शानदार है। उन्हें सीजन-14 में अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल