1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 Final CSK vs KKR: राहुल त्रिपाठी हुए चोटिल, कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें

IPL 2021 Final CSK vs KKR: राहुल त्रिपाठी हुए चोटिल, कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2021 08:13 pm IST,  Updated : Oct 15, 2021 08:20 pm IST

आईपीएल 2021 के फाइनल मैच के सातवें ओवर में राहुल त्रिपाठी चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

IPL 2021 Final CSK vs KKR: Rahul Tripathi injures himself...- India TV Hindi
IPL 2021 Final CSK vs KKR: Rahul Tripathi injures himself and lefts the field Image Source : TWITTER

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी के दौरान चोटिल हो गए। वे सुनील नरेन के पहले और मैच के सातवें ओवर में चोटिल हुए। जैसे ही उनके पांव में चोट लगी टीम के फीजियो उनको लेकर मैदान से बाहर चले गए।

आपको बता दें कि जब राहुल त्रिपाठी को चोट लगी तब खेल भावना दिखाते हुए फाफ डु प्लेसिस ने उस गेंद पर दो रन की जगह एक रन ही लिया था। जबकि रुतुराज गायकवाड़ दो रन पूरा करना चाहते थे।

गौरतलब है कि टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम केकेआर ने आज के मैच में पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं चटकाया। आज भी रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इतना ही नहीं गायकवाड़ ने आज केएल राहुल को पछाड़ ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली और वे ऐसा करने वाले सबले युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

IPL 2021 Final CSK vs KKR: केएल राहुल को पछाड़ गायकवाड़ ने अपने नाम की Orange Cap

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), इयोन मोर्गन (सी), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल