1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, KKR vs RCB : केकेआर को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2021, KKR vs RCB : केकेआर को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

 Edited By: IANS
 Published : Apr 18, 2021 07:49 am IST,  Updated : Apr 18, 2021 07:49 am IST

आरसीबी के लिए स्पिन फिर से एक महत्वपूर्ण हथियार होगा क्योंकि केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले मैच में स्पिन का सामना करने में असमर्थता जताते हुए लेग स्पिनर राहुल चाहर को चार विकेट दे दिए थे।

IPL 2021, KKR vs RCB, Royal Challengers Bangalore,KKR, Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, IPL 2021 Match no-10 Image Source : INDIA TV

अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (आरसीबी) का सामना करेगा और उसका लक्ष्य यह मैच जीतते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा। आरसीबी के लिए स्पिन फिर से एक महत्वपूर्ण हथियार होगा क्योंकि केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले मैच में स्पिन का सामना करने में असमर्थता जताते हुए लेग स्पिनर राहुल चाहर को चार विकेट दे दिए थे। और तो और एक समय प्रभावशाली जीत की स्थिति में दिख रही यह टीम 10 रनों से मैच हार गई थी।

आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक स्टिकी पिच पर अहम भूमिका निभाई क्योंकि उन्होंने गेंद को घुमाया और सनराइजर्स के बल्लेबाजों को अपना विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : धोनी के बाद आईपीएल में सबसे सफल कप्तान बने रोहित शर्मा, सनराइजर्स के खिलाफ बनाया यह रिकॉर्ड

केकेआर के पास भी एक बहुत मजबूत स्पिन गेंदबाजी लाइन-अप है। दोनों पक्षों के स्पिनरों का प्रदर्शन रविवार को इन दोनों के बीच होने वाले इस सीजन के पहले मैच का परिणाम तय करेगा।

यह दोपहर में खेला जाने वाला इस सीजन का पहला मैच भी होगा और इसकी शुरुआत दोपहर 3.30 बजे होगी। दिन में तो नहीं लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिरेगा तो गेंद स्विंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : वॉर्नर ने बताया- इस वजह से हैदराबाद को मिली लगातर तीसरी हार

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने पहले दो मैचों में 33 (29 गेंद) के समान स्कोर प्राप्त किया है, वे सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाना चाहेंगे।

टीम (संभावित)

आरसीबी- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डैनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स- नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसीद कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल