1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: CSK vs MI से पहले माही के लिए फैंस का उमड़ा प्यार, #Dhoni हुआ ट्रेंड

IPL 2021: CSK vs MI से पहले माही के लिए फैंस का उमड़ा प्यार, #Dhoni हुआ ट्रेंड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 19, 2021 04:30 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 04:30 pm IST

आज से आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने से पहले चेन्नई बनाम मुंबई के मैच से पहले #Dhoni ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

IPL 2021: MS Dhoni Trends on Twitterverse Ahead of CSK vs...- India TV Hindi
IPL 2021: MS Dhoni Trends on Twitterverse Ahead of CSK vs MI Match Image Source : IPLT20.COM

एमएस धोनी 40 वर्ष के हैं और आज भी क्रिकेट में उनकी डिमांड उतनी ही है जितनी पहले थी।  उन्होंने हालांकि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर्स में शुमार हैं। उनके होने से आईपीएल के फैंस भी इस लीग को और ज्यादा एंजॉय करते हैं, खास कर सीएसके के फैंस। चेन्नई में तो धोनी को बहुत प्यार मिलता है। अब आज से आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने से पहले चेन्नई बनाम मुंबई के मैच से पहले #Dhoni ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

फैंस धोनी को इस बड़े मुकाबले से पहले ऑल द बेस्ट कह रहे हैं। यहां देखिए फैंस ने धोनी के लिए कैसे ट्वीट्स किए हैं-

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का यूएई में रिकॉर्ड बेहतरीन है। इससे उनको चेन्नई के मुकाबले ज्यादा फायदा मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2020 सबसे खराब सीजन साबित हुआ था। सीएसके इस सीजन अंकतालिका पर आखिरी स्थान पर थी।

फिलहाल आईपीएल 2021 के पहले चरण के बाद अंकतालिका पर चेन्नई दूसरे स्थान पर है। उन्होंने सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की थी और 10 अंक अपने नाम किए थे। मुंबई अंकतालिका पर चौथे स्थान पर है।

MI vs CSK Dream11 Prediction, Pitch Report : जानें MI बनाम CSK मुकाबले की मजबूत Dream 11 टीम

पहले चरण में मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को चार विकेट से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल