1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 MI vs PBKS: संजना ने की थी ऐसी प्रिडिक्सन, बुमराह ने सच कर दिखाई!

IPL 2021 MI vs PBKS: संजना ने की थी ऐसी प्रिडिक्सन, बुमराह ने सच कर दिखाई!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 29, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 04:54 pm IST

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था।

IPL 2021: Sanjana Ganesan’s Pre-Match Prediction Comes...- India TV Hindi
IPL 2021: Sanjana Ganesan’s Pre-Match Prediction Comes True as Jasprit Bumrah Picks Two Wickets vs PBKS Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@SANJANAGANESAN

आईपीएल 2021 का 42वां मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए थे। उन्होंने निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा का विकेट लिया था।

गौरतलब है कि बुमराह के दो विकेट लेने का अनुमान उनकी पत्नी संजना गणेशन ने पहले ही लगा लिया था।  प्री-मैच इंटरव्यू में क्रिकेट प्रेजेंटस संजना का इंटरव्यू हुआ था। उन्होंने एक प्रिडिक्शन की थी जो सच निकली थी। उनसे पूछा गया कि था कि बुमराह मंगलवार को पंजाब के खिलाफ कितने विकेट लेंगे।

संजना ने कहा था कि वे चाहती हैं कि बुमराह पांच विकेट लें लेकिन आज वे दो विकेट लेंगे। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि वो पांच विकेट लें। लेकिन मुझे लगता है कि आज वो दो विकेट लेंगे।"

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं जा रहा। अपने धमाकेदार फॉर्म में वापसी करते हुए बुमराह ने पंजाब के खिलाफ दो अहम विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन दिए थे। हालांकि उनसे भी अच्छा प्रदर्शन कायरन पोलार्ड का था और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

IPL 2021 MI vs PBKS: रोहित की पलटन से मिली हार से राहुल निराश, बोले- ड्रेसिंग रूम में खेल पर चिंतन करेंगे

पोलार्ड ने एक ही ओवर में 8 रन दे कर दो विकेट लिए थे। मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, "जब भी मुझे गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, मैं अपना बेहतरीन करता हूं। टी20 में 300 विकेट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता हूं और इसी हिसाब से खूद को प्रैक्टिस देता हूं। कई बार मैं तब आता हूं जब बस एक-दो ओवर बचे होते हैं और कई बार ऐसा होता है कि जब पारी को संभालना होता है, जैसे आज हुआ। लेकिन मैं तैयार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल