1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : आखिरी गेंद पर टीम को जीत नहीं दिला पाने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कही यह बात

IPL 2021 : आखिरी गेंद पर टीम को जीत नहीं दिला पाने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कही यह बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2021 07:56 am IST,  Updated : Apr 13, 2021 07:56 am IST

सैमसन को टीम को जीत दिलाने के लिए अंतिम गेंद पर छह रन की दरकार थी लेकिन वह बाउंड्री के समीप दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे।   

IPL 2021, Sanju Samson, IPL, Rajasthan Royals, Punjab Kings- India TV Hindi
Sanju Samson Image Source : TWITTER/@SANKETVILASJAD1

संजू सैमसन के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम के इस कप्तान ने कहा कि वह रॉयल्स को जीत दिलाना पसंद करते लेकिन इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते थे। 

पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें- RR vs PBKS : संजू सैमसन ने शतक के साथ रचा इतिहास, कोहली-गेल के खास क्लब में हुए शामिल

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल कप्तानी डेब्यू में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। 

सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘अपने अहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अपनी टीम को जीत दिलाना पसंद करता। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर कुछ कर सकता था।’’ 

यह भी पढ़ें- RR vs PBKS : कैसे तेवतिया की बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच के कारण शतक से चूके राहुल, देखें Video

सैमसन को टीम को जीत दिलाने के लिए अंतिम गेंद पर छह रन की दरकार थी लेकिन वह बाउंड्री के समीप दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा था कि मैंने छक्के के लिए गेंद को अच्छी तरह मारा है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’ दोनों टीमों ने इस मुकाबले में काफी कैच टपकाए जिस पर सैमसन ने कहा, ‘‘कई कैच छूट जाते हैं और अच्छे कैच पकड़े भी जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल