1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: क्वारंटाइन में सूर्यकुमार यादव ने मनाया अपना जन्मदिन, दुनियाभर से मिलीं शुभकामनाएं

IPL 2021: क्वारंटाइन में सूर्यकुमार यादव ने मनाया अपना जन्मदिन, दुनियाभर से मिलीं शुभकामनाएं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 14, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 06:24 pm IST

सूर्यकुमार यादव यूएई में मुंबई इंडियंस के कैंप में क्वारंटाइन में हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके लिए उनके होटल के कमरे में केक भेजा था।

IPL 2021: suryakumar yadav celebrates his 31st birthday in...- India TV Hindi
IPL 2021: suryakumar yadav celebrates his 31st birthday in quarantine Image Source : TWITTER HANDLE/@MIPALTAN

आज भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार कुमार अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर उनके दोस्तों और परिवारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सूर्यकुमार के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने बेहद फनी फोटो शेयर किया था।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार और पृथ्वी अच्छे दोस्त हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस का मनोरंजन करते हैं। भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान इस जोड़ी ने सूर्यकुमार की पसंदीदा फिल्म अंदाज अपना अपना का सीन रीक्रिएट किया था।

शॉ के अलावा आईसीसी ने भी सूर्यकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आईसीसी ने लिखा, "स्काई इज द लिमिट! हैप्पी बर्थडे टू इंडियन स्टार सूर्यकुमार यादव।"

केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई। सूर्यकुमार यादव, चमकते रहो।"

बीसीसीआई ने लिखा, "स्टाइलिश और निडर बल्लेबाज, मैदान पर सुरक्षित हाथ। सूर्यकुमार को जन्मदिन की बहुत बधाई।"

उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी उनके लिए खास ट्वीट किया था।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 108 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2197 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.28 का है। आईपीएल 2021 के पहले चरण में उन्होंने सात मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 173 रन बनाए थे। उनका हाइएस्ट स्कोर 56 का रहा था। उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा था।

IPL 2021: ओपनिंग मैच से पहले क्वारंटाइन में रोहित ने शुरू की ट्रेनिंग, देखिए Pics

आपको बता दें कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव यूएई में मुंबई इंडियंस के कैंप में क्वारंटाइन में हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके लिए उनके होटल के कमरे में केक भेजा था। उन्होंने अपनी पत्नी देविशा के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल