1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: भावुक CSK फैन को धोनी ने गिफ्ट की गेंद, दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल

IPL 2021: भावुक CSK फैन को धोनी ने गिफ्ट की गेंद, दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 03:41 pm IST

दुबई में खेला गया आईपीएल 2021 का क्वॉलीफायर मुकाबला जीत कर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच गई है।

IPL 2021: Thala MS Dhoni Gifts Signed Ball to Emotional CSK...- India TV Hindi
IPL 2021: Thala MS Dhoni Gifts Signed Ball to Emotional CSK Fan, Heartwarming Video Goes Viral Image Source : IPLT20.COM

एमएस धोनी एक ऐसा खिलाड़ी हैं जिनके फैंस दुनियाभर में हैं और दुनियाभर से उन्हें प्यार मिलता है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को कूल कैप्टन होने के लिए माना जाता है। आईपीएल 2021 के पहले क्वॉलीफायर में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

इस मैच के बाद धोनी ने अपनी एक नन्ही फैन को मैच की गेंद गिफ्ट की थी। दुबई में खेला गया आईपीएल 2021 का क्वॉलीफायर मुकाबला जीत कर चेन्नई फाइनल में पहुंच गई है। धोनी ने ऐसे में अपनी एक भावुक फैन को गेंद पर साइन कर गिफ्ट कर दिया।

आपको बता दें कि मैच खत्म होने के बाद चेन्नई की वो नन्ही फैन रोने लगी थी, उनकी प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद कर लिया गया था। मैच के बाद धोनी ने उनको एक गेंद गिफ्ट कर दी थी। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई अब फाइनल में हैं, फाइनल में उनका मुकाबला किससे होगा वो अब क्वॉलीफायर 2 के बाद ही पता चलेगा। कहा जा रहा है कि इस साल सीएसके ट्रॉफी जीत सकती है। आईपीएल 2020 सीएसके के लिए बेहद खराब रहा था। वे प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई भी नहीं कर सके थे।

IPL 2021: धोनी से प्रेरित है रुतुराज गायकवाड़, कहा- माही भाई से सीखना चाहता हूं

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद उनको एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के साथ मुकाबला खेलना होगा। एलिमिनेटर का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल