1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: धोनी से प्रेरित है रुतुराज गायकवाड़, कहा- माही भाई से सीखना चाहता हूं

IPL 2021: धोनी से प्रेरित है रुतुराज गायकवाड़, कहा- माही भाई से सीखना चाहता हूं

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 01:56 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि वह जितना हो सके, उतना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सीखना चाहते हैं।

IPL 2021: धोनी से प्रेरित है...- India TV Hindi
IPL 2021: धोनी से प्रेरित है रुतुराज गायकवाड़, कहा- माही भाई से सीखना चाहता हूं Image Source : IPLT20.COM

दुबई| चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि वह जितना हो सके, उतना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सीखना चाहते हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल क्वालीफायर-1 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 70 रन बनाए और वह ऑरेंज कप की दौड़ में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

RCB vs KKR, IPL 2021, Eliminator : यहां जानें इस मुकाबले का हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्क्वाड और इंजरी अपडेट

गायकवाड़ ने कहा, "हर वक्त धोनी ने मुझे प्रेरित करने की कोशिश की है। वह मुझसे कहते थे कि हर मैच से सीखो और आगे बढ़ो। उन्होंने मैच को खत्म करने की कोशिश करने के लिए भी कहा। यह अच्छे खिलाड़ी और आम खिलाड़ियों से अलग बनाता है। मैं बस जितना हो सके उनसे सीखने की कोशिश करता हूं।"

DC vs CSK, IPL 2021 : सीजन-14 के फाइनल में पहुंची सीएसके, धोनी ने बताया क्या थी दिल्ली के खिलाफ उनकी रणनीति

उन्होंने कहा, "पावरप्ले महत्वपूर्ण स्टेज था। हम बस अच्छी शुरूआत करना चाहते हैं। रॉबिन उथप्पा ने बेहतर तरीके से बल्लेबाजी की जिससे मुझे अंत तक टिकने में मदद मिली। मैंने 2-3 ओवर तक प्लान किया और सोचा कि कौन गेंदबाजी कर सकता है और मैं किसे टारगेट करूं।" गायकवाड़ ने कहा, "आपको स्पष्ट होने और प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत है। एक समय में एक ओवर पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि जरूरी रन रेट ज्यादा ऊपर नहीं जाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल