श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) की सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने अय्यर के 33 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 33 रन के दम पर 19.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीता। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और नाथन कोल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला।
- Hindi News
- खेल
- आईपीएल
- HIGHLIGHTS, IPL 2021 MIvsDC: आवेश-अक्षर की घातक गेंदबाजी के सामने बिखरी टीम मुंबई, दिल्ली ने 4 विकेट से दर्ज की जीत
Live Now
HIGHLIGHTS, IPL 2021 MIvsDC: आवेश-अक्षर की घातक गेंदबाजी के सामने बिखरी टीम मुंबई, दिल्ली ने 4 विकेट से दर्ज की जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 46वां मैच यूएई के शारजाह में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement