1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. बैंगलोर में मेरी भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह है : मैक्सवेल

बैंगलोर में मेरी भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह है : मैक्सवेल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 15, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 04:28 pm IST

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि उनकी बेंगलोर की टीम में भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम के ही समान है।

बेंगलोर में मेरी...- India TV Hindi
बेंगलोर में मेरी भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह है : मैक्सवेल Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई| सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रॉयल चेलेंजर बेंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि उनकी बेंगलोर की टीम में भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम के ही समान है। मैक्सवेल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 13 मैचों में 108 रन बनाए थे जिसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस सीजन के लिए रिलीज कर दिया था और बेंगलोर नो उनको नीलामी में खरीदा था।

हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले मैक्सवेल ने कहा, "अच्छी शुरूआत है। मेरे लिए यह नई फ्रेंचाइजी है और इन्होंने मेरी भूमिका तय की है। मेरे पीछे जो बल्लेबाज हैं वो बेहतरीन हैं और मेरा यहां वही रोल है जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए है।"

उन्होंने कहा, "मुझे टास्क देने में कप्तान विराट कोहली अच्छे हैं। यह मेरी चौथी आईपीएल टीम है और मेरे पास अपना प्रभाव छोड़ने का दबाव है।" मैक्सवेल ने तीन सीजन के बाद पहली बार अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2016 में अर्धशतक जड़ा था। 2017 और 2018 के सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 57 रहा था जबकि 2019 के सीजन में वह शामिल नहीं थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल