1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. आईपीएल को लेकर फैसला खिलाड़ियों को स्वयं करना होगा : ग्रीम स्मिथ

आईपीएल को लेकर फैसला खिलाड़ियों को स्वयं करना होगा : ग्रीम स्मिथ

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2021 11:33 pm IST,  Updated : May 03, 2021 11:33 pm IST

स्मिथ ने कहा कि देश का क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की मदद के लिये हमेशा तैयार रहता है लेकिन यह फैसला क्रिकेटरों को करना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बने रहना चाहते हैं या नहीं। 

Players will have to decide on IPL themselves: Graeme Smith- India TV Hindi
Players will have to decide on IPL themselves: Graeme Smith Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि देश का क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की मदद के लिये हमेशा तैयार रहता है लेकिन यह फैसला क्रिकेटरों को करना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बने रहना चाहते हैं या नहीं। आईपीएल में सोमवार को कोविड-19 की घुसपैठ हो गयी। कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर इस वायरस से संक्रमित पाये गये। 

इस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उसका मैच स्थगित कर दिया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टाफ के कुछ सदस्यों का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। आईओएल.सीओ.जेडए के अनुसार ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों को सहयोग की पेशकश की है और यदि किसी तरह की चिंता होती है है तो खुद को उपलबध रखा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: (आईपीएल में बने रहने का) फैसला उन्हें ही करना है।’’ 

दक्षिण अफ्रीका के 11 खिलाड़ी अभी आईपीएल में विभिन्न टीमों की तरफ से खेल रहे हैं। इनमें सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डिकॉक, तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल