1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, CSK v DC : बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत ने हासिल किया खास मुकाम

IPL 2021, CSK v DC : बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत ने हासिल किया खास मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2021 07:46 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 07:57 pm IST

IPL 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL 2021, CSK v DC : बतौर कप्तान...- India TV Hindi
IPL 2021, CSK v DC : बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत ने हासिल किया खास मुकाम Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, ऋषभ पंत जैसे ही चेन्नई के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के लिए उतरे, वैसे ही वह IPL में कप्तानी वाले 5वें सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2021 Expert's Corner : हर्षल की गेंदबाजी से गदगद हुए आरपी सिंह, बताया मुंबई के खिलाफ उनकी सफलता का राज

 ऋषभ पंत फिलहाल 23 साल के हैं और IPL में सबसे युवा कप्तान बनने के मामलें में उनसे आगे स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, सुरेश रैना और श्रेयस अय्यर हैं। बता दें, श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण ऋषभ पंत को दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि चेन्नई के खिलाफ IPL 2021 के दूसरे मुकाबले में टॉम कुरेन और इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स दिल्ली की ओर से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अमित मिश्रा दिल्ली के लिए अपने 100वें मैच में शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे का ये IPL में 150वां मैच है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल