1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs RR, IPL 2021 : सहवाग को पीछे छोड़ दिल्ली के लिए यह बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत

DC vs RR, IPL 2021 : सहवाग को पीछे छोड़ दिल्ली के लिए यह बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2021 03:12 pm IST,  Updated : Sep 25, 2021 03:12 pm IST

दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम है, जिन्होंने 86 मैच में 2382 रन बनाए। सहवाग अपने समय में दिल्ली की अगुआई भी कर चुके हैं।

Rishabh pant, Virendra sehwag, IPL 2021, Delhi , DC vs RR - India TV Hindi
Rishabh pant   Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं। पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज 56 रन दूर है। राजस्थान के खिलाफ अगर पंत यह कारनामा कर देते हैं तो सहवाग को पीछे छोड़ देंगे।

दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम है, जिन्होंने 86 मैच में 2382 रन बनाए। सहवाग अपने समय में दिल्ली की अगुआई भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- DC vs RR TOSS IPL 2021: टॉस के मामले में दिल्ली से पीछे रहा है राजस्थान, कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का हाल

वहीं पंत अबतक इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 77 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2327 रन बनाए हैं।

दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर हैं। अय्यर ने इस फ्रेंचाइजी के लिए अबतक 80 मैचों में 2247 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- DC vs RR, Live Score IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती

इसके अलावा टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने दिल्ली के लिए 56 मैचों में 1901 रन बना चुके हैं। वहीं मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे डेविड वार्नर दिल्ली के लिए खेलते हुए 57 मैचों में 1456 रन बनाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल