1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO: आउट होने के बाद गुस्से में कोहली ने कुर्सी पर दे मारा बैट, अब पड़ी फटकार

VIDEO: आउट होने के बाद गुस्से में कोहली ने कुर्सी पर दे मारा बैट, अब पड़ी फटकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2021 10:53 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 10:53 am IST

RCB के कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आउट होने पर गुस्से में कुर्सी को लात मारने के कारण आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई।

VIDEO: आउट होने के बाद...- India TV Hindi
VIDEO: आउट होने के बाद गुस्से में कोहली ने कुर्सी पर दे मारा बैट, अब पड़ी फटकार Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में आउट होने पर गुस्से में कुर्सी को लात मारने के कारण आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई।

कोहली ने 29 गेंद में 33 रन बनाये हालांकि वह अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिखे। उनकी टीम ने छह रन से मैच जीता । आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है। इसके लिये मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’

इस मैच में मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे जबकि नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे। कोहली को जैसन होल्डर ने शॉर्ट गेंद पर डीप में विजय शंकर के हाथों लपकवाया । इसके बाद टीवी रिप्ले में दिखाया गया कि कोहली हताशा में डगआउट में कुर्सी को पैर से मार रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल