1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. वीरेंद्र सहवाग ने बताया वो किस्सा जब धोनी ने अश्विन को बनावटी जश्न के लिए लगाई थी फटकार

वीरेंद्र सहवाग ने बताया वो किस्सा जब धोनी ने अश्विन को बनावटी जश्न के लिए लगाई थी फटकार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2021 08:35 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 08:35 pm IST

गुरुवार को अश्विन ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी थी और अगर लगी भी थी फिर भी मैं रन लेता क्योंकि यह नियम के अंतरगत है।  

Virender Sehwag told the story when Dhoni reprimanded Ashwin for his artificial celebration- India TV Hindi
Virender Sehwag told the story when Dhoni reprimanded Ashwin for his artificial celebration Image Source : IPL/BCCI

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक वाक्या याद करते हुए कहा कि मुझे याद है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविचंद्रन अश्विन को 2014 के आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स जो कि तब किंग्स 11 पंजाब हुआ करती थी के खिलाफ मैच में मैक्सवेल को आउट करने के बाद बनावटी तरीके से जश्न मनाने पर फटकार लगाई थी। 

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप टीम में पांच नए खिलाड़ी जोड़े

क्रिकबज ने सहवाग के हवाले से कहा, "मैं भी उस मैच में खेल रहा था। अश्विन ने मैक्सवेल को आउट करने के बाद जश्न मनाने समय थोड़ी सी धूल ली और उसे उड़ा दिया जो कि मुझे भी पसंद नहीं आया। मैनें इस बात को किसी के सामने नहीं रखा और यह भी नहीं कहा की यह खेल भावना के विपरीत है। हालांकि धोनी इस बात से नाराज थे और बाद में उन्होंने अश्विन को फटकार भी लगाई थी।"

KKR vs PBKS: कौन है टिम सेफर्ट जिस पर केकेआर ने आईपीएल के अंतिम चरणों में जताया भरोसा?

गुरुवार को अश्विन ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी थी और अगर लगी भी थी फिर भी मैं रन लेता क्योंकि यह नियम के अंतरगत है।

सहवाग को लगता है कि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को मैदान पर हुए घटना को नहीं बताना चाहिए था।

सहवाग ने कहा, "मेरे हिसाब से कार्तीक इस पूरे मामले के दोषी हैं। अगर वह नहीं कहते कि इयोन मोर्गन ने क्या कहा तो इतनी बात बढ़ती ही नहीं। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल