1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका ने टी20 विश्व कप टीम में पांच नए खिलाड़ी जोड़े

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप टीम में पांच नए खिलाड़ी जोड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2021 08:30 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 08:30 pm IST

एसएलसी ने कहा कि खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। 

Sri Lanka adds five new players to T20 World Cup squad- India TV Hindi
Sri Lanka adds five new players to T20 World Cup squad Image Source : TWITTER/@OFFICIALSLC

कोलंबो। श्रीलंका ने यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये अपनी टीम में शुक्रवार को पांच नये खिलाड़ी जोड़े। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की चयन समिति ने पथुम निसांका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदाकन और रमेश मेंडिस को टीम में शामिल किया, जिससे कुल खिलाड़ियों की संख्या 23 हो गयी है। 

एसएलसी ने कहा कि खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। 

एसएलसी ने कहा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए मूल टीम में शामिल लाहिरू मदुशंका टीम के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं।" 

श्रीलंका ने 12 सितंबर को दासुन शनाका की कप्तानी में 15 मुख्य खिलाड़ियों और चार रिजर्व खिलाड़ियों की घोषणा की थी। 

श्रीलंकाई टीम शनिवार को ओमान रवाना होगी। श्रीलंका 18 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल