1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs SRH Toss, Playing XIs: हैदराबाद ने गेंदबाजी का फैसला किया, जानें दोनों टीमों की Playing XIs

DC vs SRH Toss, Playing XIs: हैदराबाद ने गेंदबाजी का फैसला किया, जानें दोनों टीमों की Playing XIs

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2022 07:10 pm IST,  Updated : May 05, 2022 07:10 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का दिल्ली कैपिटल्स से सामना हो रहा है।

DC vs SRH Toss, Playing XIs- India TV Hindi
DC vs SRH Toss, Playing XIs Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का दिल्ली कैपिटल्स से सामना हो रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। मंदीप सिंह, रिपल पटेल, अनरिख़ नॉर्खिये और खलील अहमद की एंट्री हुई है जबकि अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, चेतन साकरिया और मुस्तफ़िज़ुर रहमान को बाहर किया गया है। 

 दिल्ली को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठने लग गये हैं।  

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:- 

सनराइज़र्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, शशांक सिंह, शॉन ऐबट, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, मंदीप सिंह, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अनरिख़ नॉर्खिये, खलील अहमद।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल