1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: कोच माइक हेसन ने बताया, इस तकनीक से विराट कोहली ने पाई अपनी खोई हुई फॉर्म

IPL 2022: कोच माइक हेसन ने बताया, इस तकनीक से विराट कोहली ने पाई अपनी खोई हुई फॉर्म

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2022 01:11 pm IST,  Updated : May 20, 2022 01:11 pm IST

कोहली आखिर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 73 रन की पारी खेलकर अपनी उसी पुरानी फॉर्म में दिखे और इस मैच में मिली जीत ने आरसीबी को प्लेऑफ स्थान के समीकरण में बनाये रखा है। 

virat kohli,rcb vs gt,mike hesson,virat kohli chase ipl 2022,virat kohli intensity energy, Mike Hess- India TV Hindi
गुजरात के खिलाफ मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीबी के कोच माइक हेसन  Image Source : IPLT20.COM/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कहा कि अगर खराब फॉर्म लंबे समय तक रहे तो इससे किसी का भी मनोबल गिर सकता है और विराट कोहली भी इंसान ही हैं जो चीजें अपने हिसाब से नहीं चलने के कारण कुछ रन जुटाने के लिये बेताब थे। कोहली आखिर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 73 रन की पारी खेलकर अपनी उसी पुरानी फॉर्म में दिखे और इस मैच में मिली जीत ने आरसीबी को प्लेऑफ स्थान के समीकरण में बनाये रखा है। 
 
कोहली 13 बार अलग अलग तरीके से आउट हुए हैं। हेसन ने कहा कि कोहली ने कभी मेहनत करना बंद नहीं किया जिससे उन्हें वापसी में मदद मिली। हेसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह (विराट) नेट में इतना कड़ा अभ्यास कर रहा था और मैच खेलने के अलावा लय हासिल करने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसका मनोबल ऊंचा रहा। ’’ 
 
 
हेसन ने कहा, ‘‘लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि जब आप इस तरह की खराब फॉर्म से गुजर रहे हो - तो इंसान थोड़ा बहुत दबाव महसूस करता ही है और सोचता है कि कब भाग्य पलटेगा। इसलिये आज रात (गुरूवार) थोड़ा बहुत भाग्य साथ रहा। ’’ 
 
आरसीबी शीर्ष चार के लिये जगह बनाने के लिये मुहाने पर खड़ी है लेकिन अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को मुंबई इंडियंस को हरा देगी तो वह बाहर हो जायेगी। हेसन हालांकि कोहली के प्रदर्शन से काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं, इस तरह के प्रदर्शन से, किसी भी टीम का अगर शीर्ष क्रम शानदार प्रदर्शन कर रहा हो और आपके पास विराट जैसा खिलाड़ी हो तो इससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। ’’ 
 
 
 
हेसन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि विराट को लक्ष्य का पीछा करने में महारत हासिल है और आज फिर उसने अच्छी लय बनायी। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण मैच था और बड़े खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम जानते हैं कि विराट उस मनोस्थिति में है इसलिये प्रतिद्वंद्वी टीम को ‘गुडलक’ क्योंकि वह कहीं से भी मैच को जीत तक पहुंचा सकता है। ’’
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल