1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. LSG vs KKR Dream 11 Prediction, IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फैंटेसी टीम में खेल सकते हैं दांव, यह हैं संभावित Playing 11

LSG vs KKR Dream 11 Prediction, IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फैंटेसी टीम में खेल सकते हैं दांव, यह हैं संभावित Playing 11

 Edited By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 07, 2022 04:08 pm IST,  Updated : May 07, 2022 04:12 pm IST

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ने अभी तक 10-10 मैच खेले हैं। लखनऊ ने 7 मैच जीते हैं और 3 में उसे हार मिली है। उधर केकेआर सिर्फ 4 मैच जीतने में ही सफल रही है।

लखनऊ और केकेआर आईपीएल...- India TV Hindi
लखनऊ और केकेआर आईपीएल में पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी Image Source : IPL

Highlights

  • आईपीएल में केकेआर और लखनऊ के बीच पहली भिड़ंत
  • केकेआर ने 10 में से 4 और लखनऊ ने जीते 7 मैच
  • ड्रीम 11 टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को जरूर अपनी टीम में शामिल करें

IPL 2022 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल आईपीएल के इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है। लखनऊ ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें उसने 7 में जीत हासिल की है और 3 गंवाएं हैं। वहीं कोलकाता ने भी 10 मैच खेले हैं, लेकिन वह सिर्फ 4 मैच जीतने में ही सफल रही है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला, जो उसने 7 विकेट से जीता। इस सीजन में इन दोनों टीमें के बीच यह पहली भिड़ंत है। लखनऊ पहली बार आईपीएल में शामिल हुई है तो आईपीएल इतिहास में भी यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

आइए अब जानते हैं कि आज के मुकाबले में आप अपनी फैंटेसी टीम में किन 11 खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको दो विकल्प देंगे आप दो टीम भी बना सकते हैं और दो में से किसी एक विकल्प की टीम को भी चुन सकते हैं। दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

Dream 11 टीम नंबर 1

विकेटकीपर- लोकेश राहुल, क्विंटन डीकॉक। बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, एरोन फिंच, मार्कस स्टोइनिस। ऑलराउंडर- क्रुणाल पंड्या (उप कप्तान), जेसन होल्डर। गेंदबाज- उमेश यादव, रवि बिश्नोई, टिम साउदी।

IPL 2022 का ये है BBL कनेक्शन, इसलिए जीती मुंबई इंडियंस की टीम

Dream 11 टीम नंबर 2

विकेटकीपर- लोकेश राहुल, क्विंटन डीकॉक। बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान)ऑलराउंडर – क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर (उप कप्तान)गेंदबाज- उमेश यादव, मोहसिन खान, शिवम मावी।

आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): क्विंटन डीकॉक, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, दुश्मंता चमीरा, आवेश खान/कृष्णप्पा गौतम, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): बाबा इंद्रजीत, एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल