GT vs SRH Highlights, IPL 2022 Match 40
IPL 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पांच विकेट से हरा दिया है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की सातवीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। गुजरात ने इस सीजन के आठवें मैच में अपनी सातवीं जीत दर्ज की है। हार्दिक पंड्या की टीम इस सीजन में 14 अंक लेने वाली भी पहली टीम बन गई है। लगातार पांच जीत के बाद हैदराबाद के विजय अभियान पर आज ब्रेक लगा है।पॉइंट्स टेबल में गुजरात 7 जीत के बाद 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम 5 जीत के बाद 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद को शुरुआती दो मुकाबलों मे ंहार के बाद अब तीसरी हार झेलनी पड़ी है। वहीं गुजरात की यह सातवीं जीत है। एक जीत और दर्ज करने के बाद यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन सकती है।