1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 Points Table: KKR को शानदार जीत का फायदा, चेन्नई-पंजाब का नुकसान; यहां देखें प्वाइंट्स टेबल का पूरा हाल

IPL 2022 Points Table: KKR को शानदार जीत का फायदा, चेन्नई-पंजाब का नुकसान; यहां देखें प्वाइंट्स टेबल का पूरा हाल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Mar 29, 2022 02:44 pm IST,  Updated : May 09, 2022 11:28 pm IST

IPL 2022 Points Table: 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KRR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 52 रनों से हरा दिया है। मुंबई को इस सीजन की 9वीं हार झेलनी पड़ी।

IPL 2022 Points Table- India TV Hindi
IPL 2022 Points Table Image Source : IPLT20.COM

IPL 2022 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 26 मार्च से आगाज हुआ था। 9 मई को 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की और मुंबई को 52 रनों से हराया। कोलकाता की इस जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई को अपनी सीजन की 9वीं हार का सामना करना पड़ा। वहीं केकेआर ने 12वें मुकाबले में सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की बेहद मुश्किल उम्मीदों को फिलहाल किसी तरीके से बरकरार रखा है। इस जीत के साथ कोलकाता पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स को 9वें और पंजाब किंग्स को 8वें पायदान पर खिसका खुद 7वें स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर के 10 अंक हो गए हैं और सीएसके के 8 अंक हैं।

यहां देखिए IPL 2022 की प्वॉइंट्स टेबल:- 

Team Match Won Lost Points Net Run Rate
Lucknow Super Giants 11 8 3 16 +0.703
Gujarat Titans 11 8 3 16 +0.120
Rajasthan Royals 11 7 4 14 +0.326
Royal Challengers Bangalore 12 7 5 14 -0.115
Delhi Capitals 11 5 6 10 +0.150
Sunrisers Hyderabad 11 5 6 10 -0.031
Kolkata Knight Riders 12 5 7 10 -0.057
Punjab Kings 11 5 6 10 -0.231
Chennai Super Kings 11 4 7 8 +0.028
Mumbai Indians 11 2 9 4 -0.894

MI vs KKR : कोलकाता ने मुंबई को 52 रन से हराया, जानिए पूरे मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे और मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 166 रनों का टारगेट रखा। लेकिन मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.3 ओवर में 113 रन ही बना सकी। इस मैच में दोनों तरफ से गेंदबाजी शानदार देखने को मिली। पहली पार में मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर पांच विकेट लिए थे। दूसरी पारी में पैट कमिंस ने एक ही ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। आंद्र रसेल ने भी दो विकेट लेकर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल