1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: सीजन-15 से बाहर हुए सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन, इस कारण से वापस लौटे न्यूजीलैंड

IPL 2022: सीजन-15 से बाहर हुए सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन, इस कारण से वापस लौटे न्यूजीलैंड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2022 12:25 pm IST,  Updated : May 18, 2022 01:01 pm IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। आखिरी लीग मैच से पहले विलियमसन न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं।

Kane Williamson, SRH, IPL 2022, kane williamson ipl 2022, kane williamson wife, kane williamson ipl - India TV Hindi
मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान केन विलियमसन Image Source : IPLT20.COM/BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विलियमसन मुंबई के खिलाफ मुकाबले के बाद वापस न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए। ऐसे में अब वह पंजाब के खिलाफ आखिरी लीग मैच में टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। दरअसल विलियमसन पिता बनने वाले हैं इस कारण वे अपनी पत्नी के साथ रहेंगे।

विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स ने अपने 13वें मैच में मुंबई के खिलाफ तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम ने सीजन-15 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिवंत रखा है।

हालांकि यह दूसरी टीमों के जीत हार के समीकरण पर निर्भर है क्योंकि सनराइजर्स इस सीजन में अपने 13 मैचों में से सिर्फ 6 में जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में उसके पास अभी सिर्फ 12 अंक ही है। वहीं टीम को अब अपने आखिरी लीग मैच में ना सिर्फ जीत दर्ज करना पड़ेगा बल्कि उसे अपना रेट भी में सुधार करने की जरूरत है।

वहीं विलियमसन की जगह आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी इसकी घोषणा नहीं की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल