1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने की श्रेयस अय्यर जमकर तारीफ, किया यह भविष्यवाणी

IPL 2022: केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने की श्रेयस अय्यर जमकर तारीफ, किया यह भविष्यवाणी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2022 09:44 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 10:09 pm IST

दिल्ली को 2020 में आईपीएल फाइनल तक ले जाने वाले अय्यर को केकेआर ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। उन्हें दो बार की चैम्पियन टीम का कप्तान बनाया गया है।

IPL 2022, KKR, Brendon McCullum, Shreyas Iyer, केकेआर ब्रेंडन मैकुलम, श्रेयस अय्यर - India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : TWITTER/@KKRIDERS

कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने शुक्रवार को कहा कि उनके नये कप्तान श्रेयस अय्यर के भीतर टीम का ‘दशक का खिलाड़ी’ बनने के सारे गुण मौजूद हैं। दिल्ली को 2020 में आईपीएल फाइनल तक ले जाने वाले अय्यर को केकेआर ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। उन्हें दो बार की चैम्पियन टीम का कप्तान बनाया गया है। 

मैकुलम ने कहा ,‘‘वह केकेआर के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। हमें कहीं से शुरूआत करनी है और वह कल है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर में उसका काफी सम्मान है और अभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है। उसके भीतर खेल का सुपरस्टार बनने के गुण है और मुझे उसके साथ काम करने का बेताबी से इंतजार है।’’ 

यह भी पढ़ें- Live streaming, IPL 2022 CSK vs KKR : जानें कब, कहां और कैसे देखें सीएसके और केकेआर के बीच का मैच

न्यूजीलैंड के इस पूर्व धुरंधर बल्लेबाज ने कहा कि वह काफी रोमांचित हैं कि अय्यर भी आक्रामक मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ हम दोनों की खेल को लेकर मानसिकता एक सी है । हम सभी मिलकर यह सफर तय करेंगे और सिर्फ नतीजे ही नहीं बल्कि निवेश पर फोकस होगा।’’

अय्यर को केकेआर ने मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम 2020 आईपीएल के पहुंची थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल