1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: पृथ्वी शॉ को रास आती है KKR, पिछली 7 पारियों में कोलकाता के खिलाफ ठोका पांचवां अर्धशतक

IPL 2022: पृथ्वी शॉ को रास आती है KKR, पिछली 7 पारियों में कोलकाता के खिलाफ ठोका पांचवां अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2022 04:48 pm IST,  Updated : Apr 10, 2022 04:48 pm IST

पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। आईपीएल 2022 मे ंयह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था।

पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ Image Source : ट्विटर (DELHI CAPITALS)

Highlights

  • पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों पर बनाए 51 रन
  • आईपीएल 2022 में शॉ का लगातार दूसरा पचासा
  • पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ लगाए 5 अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 19वें मुकाबले में 29 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। केकेआर के खिलाफ पिछली सात पारियों में यह उनका पांचवां अर्धशतक था। वहीं आईपीएल के 15वें सीजन में यह उनका लगातार दूसरा पचासा था। पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ भी शॉ ने 34 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी।

पिछली सात पारियों में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ कुल 392 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 56 का है और स्ट्राइक रेट 170 से भी ऊपर का रहा है। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 58 मैचों में 1516 रन बनाए हैं। उनके नाम 13 अर्धशतक दर्ज हैं। पृथ्वी ने 2018 में फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से अभी तक वह सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा रहे हैं।

डेविड वार्नर का भी केकेआर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। मौजूदा मैच से पहले वह इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 24 पारियों में 915 रन बना चुके हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ दो शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। आईपीएल 2022 में यह उनका दूसरा मुकाबला है। इससे पहले पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से विवादों के बाद वह मेगा ऑक्शन में दिल्ली द्वारा खरीदे गए थे।

पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल 2022 में अभी तक बल्लेबाजों का ज्यादातर जलवा देखने को मिला है। पॉवरप्ले में भी कई मौकों पर रनों की जमकर बरसात हुई है। सीएसके ने लखनऊ के खिलाफ ब्रेबोर्न में 73 रन पहले 6 ओवर में बनाए थे। इसके बाद इसी मैदान पर पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ 72 रन पॉवरप्ले में बटोरे थे। फिर आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने इसी मैदान पर 68 रन 6 ओवर में ठोक दिए।

RR vs LSG: रविचंद्रन अश्विन या युजवेंद्र चहल, कौन निकलेगा आगे; 20वें मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

इस सीजन में केकेआर ने अभी तक 4 में से तीन मुकाबले जीते हैं और 6 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं दिल्ली को तीन में से दो मैचों में हार मिली है और उसके सिर्फ दो अंक हैं। दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल