1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. LSG vs KKR Toss Playing 11 Updates, IPL 2022: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, यह हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs KKR Toss Playing 11 Updates, IPL 2022: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, यह हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 07, 2022 07:21 pm IST,  Updated : May 07, 2022 07:21 pm IST

आईपीएल 2022 के 53वें मुकाबले में आमने-सामने हैं कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। इस मुकाबले में उमेश यादव बाहर हैं और लखनऊ की टीम में आवेश खान की वापसी हुई है।

आईपीएल के इतिहास में...- India TV Hindi
आईपीएल के इतिहास में पहली बार केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला हो रहा है Image Source : IPL

LSG vs KKR Toss Playing 11 Updates, IPL 2022 Match 53

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 53वें मुकाबले में आमने-सामने हैं कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी। आज के मुकाबले में उमेश यादव इंजरी के कारण बाहर हैं और लखनऊ की टीम में आवेश खान की वापसी हुई है।

 

यह हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, दुश्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, शिवम मावी, हर्षित राणा

लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल आईपीएल के इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है। लखनऊ ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें उसने 7 में जीत हासिल की है और 3 गंवाएं हैं। वहीं कोलकाता ने भी 10 मैच खेले हैं, लेकिन वह सिर्फ 4 मैच जीतने में ही सफल रही है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला, जो उसने 7 विकेट से जीता। इस सीजन में इन दोनों टीमें के बीच यह पहली भिड़ंत है। लखनऊ पहली बार आईपीएल में शामिल हुई है तो आईपीएल इतिहास में भी यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल