1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: लगातार तीन मैचों में हार के बाद हताश नजर आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, जाहिर की अपनी निराशा

IPL 2022: लगातार तीन मैचों में हार के बाद हताश नजर आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, जाहिर की अपनी निराशा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2022 09:53 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 09:53 am IST

इस हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी हताश नजर आए और कहा कि मध्यक्रम में केकेआर के पैट कमिंस से उन्हें इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी।

IPL 2022, Mumbai Indians, cricket, sports, Rohit Sharma, Sports- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : TWITTER/MUMBAI INDIANS

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के 14वें मैच में मुंबई को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पांच विकेट से हराया। इस हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी हताश नजर आए और कहा कि मध्यक्रम में केकेआर के पैट कमिंस से उन्हें इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी।

रोहित शर्मा ने कहा, ''मैंने उससे इस तरह की पारी की कतई उम्मीद नहीं की थी। वह जिस तरह से खेला, पूरा श्रेय उसे जाता है। बल्लेबाजी में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हम 15वें ओवर तक मैच में थे लेकिन कमिंस ने सारे समीकरण बिगाड़ दिये।''

यह भी पढ़ें- IPL 2022: केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को बताया मुबंई पर धमाकेदार जीत का हीरो

इसके अलावा उन्होंने पिच पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रोहित ने कहा, ''दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए पिच बेहतरीन हो गई थी। हालांकि हमारी शुरुआत मैच में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। वहीं गेंदबाजी में भी हम अपनी रणनीति के अनुरूप उस पर अमल नहीं कर पाए।''

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान टीम के लिए सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे सुर्यकुमार यादव ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 38 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Orange And Purple Cap : जानिए किस खिलाड़ी ने जीती कौन सी कैप

वहीं मुंबई इंडियंस के इस स्कोर के जवाब में केकेआर जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने 101 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद पैट कमिंस और अंत तक बल्लेबाजी करने वाले वेंकटेस अय्यर (50) ने टीम को 4 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल