1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: ऐसा पहली बार हुआ है 14-15 सालों में, मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज यह शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2022: ऐसा पहली बार हुआ है 14-15 सालों में, मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज यह शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 10, 2022 05:44 pm IST,  Updated : May 10, 2022 05:44 pm IST

मुंबई इंडियंस को IPL 2022 में अभी तक 11 में से 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम पॉइंट्स टेबल में लगातार आखिरी यानी 10वें स्थान पर मौजूद है।

मुंबई इंडियंस को IPL 2022...- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस को IPL 2022 में 11 मैचों में मिलीं 9 हार Image Source : IPL

Highlights

  • मुंबई इंडियंस को IPL 2022 में अभी तक मिलीं 9 हार
  • 56वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को 52 रनों से हराया
  • दिल्ली के नाम दर्ज है एक सीजन में सर्वाधिक हार का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले 14 में पांच सीजन जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की 15वें सीजन में जो दुर्दशा हुई उसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम 2022 सत्र में 11 में से 9 मुकाबले गंवा चुकी है। आईपीएल के पिछले 15 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि यह टीम 9 मैच एक सीजन में हारी हो। इससे पहले टीम के नाम एक सीजन में 8 हार का अनचाहा रिकॉर्ड था।

मुंबई इंडियंस इससे पहले 2009, 2014 और 2018 में आठ-आठ मुकाबले हारी थी। इसके अलावा 2012, 2016 और 2021 में टीम को 7-7 हार झेलनी पड़ी थीं। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 पांच सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। इस सीजन में टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और लगातार अपने शुरुआती आठों मुकाबले हार गई। इस सीजन टीम के हित में कुछ भी नहीं रहा। चाहें कप्तान रोहित शर्मा, सबसे महंगे ईशान किशन की फॉर्म हो या सूर्यकुमार यादव की फिटनेस। टीम के हाथ निराशा ही लगी है।

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक मुकाबले हारने वाली टीमें (प्रत्येक टीम 14 मैच)

  1. डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद (2008)- 12 हार
  2. दिल्ली डेयरडेविल्स (2014)- 12 हार
  3. पुणे वॉरियर्स इंडिया (2012)- 12 हार
  4. केकेआर (2009)- 10 हार
  5. पंजाब किंग्स (2010)- 10 हार

(नोट: 2013 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्ड 13 मैच हारी थी और उस सत्र में प्रत्येक टीम ने 16-16 मुकाबले खेले थे।)

मुंबई इंडियंस को केकेआर ने 52 रनों से 56वें मुकाबले में हराया
Image Source : IPLमुंबई इंडियंस को केकेआर ने 52 रनों से 56वें मुकाबले में हराया

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन की 9वीं हार झेलनी पड़ी। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने अपने नाम पहली बार शुरुआती आठ मैच लगातार हारने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज किया था। मौजूदा वक्त में मुंबई इंडियंस अंतिम-4 (Playoffs) की रेस से बाहर हो चुकी है और पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर 2 अंकों के साथ मौजूद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल