1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: उमरान मलिक के ओवर में ताश के पत्तों की तरह बिखरे पंजाब के बल्लेबाज, 7 गेंद में आधी टीम लौटी पवेलियन

IPL 2022: उमरान मलिक के ओवर में ताश के पत्तों की तरह बिखरे पंजाब के बल्लेबाज, 7 गेंद में आधी टीम लौटी पवेलियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2022 06:18 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 06:18 pm IST

पूरे स्पेल की बात की जाए तो उमरान ने चार ओवर में कुल 28 रन खर्च कर चार विकेट लिए, जिसमें उनका एक ओवर मेडन भी रहा।

IPL 2022, Punjab kings, Umran Malik, cricket, sports, SRH, PBKS vs SRH, IPL, Rahul chahar, vaibhaw a- India TV Hindi
Umran Malik Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने पंजाब के खिलाफ एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज सनसनी मचा दी। वहीं उनके पूरे स्पेल की बात की जाए तो उमरान ने चार ओवर में कुल 28 रन खर्च कर चार विकेट लिए, जिसमें उनका एक ओवर मेडन भी रहा। इसके साथ उमरान ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। 

उमरान इस लीग में चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने पारी का आखिरी ओवर मेडन करने का कारनामा किया है। इससे पहले इरफान पठान ने साल 2008 में पंजाब के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 20वां ओवर मेडन किया था। इसके अलावा लसिथ मलिंगा ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2009 में डेक्कन डरबन के खिलाफ आखिरी ओवर मेडन किया था। वहीं साल 2017 में जयदेव उनादकट ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स के खिलाफ 20वां ओवर मेडन किया था।

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH: भुवनेश्वर कुमार ने धवन को आउट करते ही रच दिया इतिहास, जहीर खान को छोड़ा पीछे

वहीं पंजाब के खिलाफ सीजन-15 के 28वें मैच में पारी का आखिरी ओवर करने आए उमरान का पहला शिकार ओडियन स्मिथ बने। ओडियन स्मिथ को उमरान ने अपनी ही गेंदबाजी पर कैच लपक कर यह सफलता हासिल की। ओवर की दूसरी गेंद का सामना राहुल चाहर ने किया। इस गेंद पर वह कोई रन नहीं ले पाए। इसके बाद तीसरी गेंद पर उमरान ने राहुल को बोल्ड कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर उमरान के सामने वैभव अरोड़ा थे। उमरान की तेज गति की इस गेंद को वैभव जब तक समझ पाते विकेट की गिल्लयां उड़ चुकी थी। इस विकेट के साथ ही उमरान हैट्रिक पर आ गए। हालांकि ऐसा नहीं हो सका क्योंकि पांचवी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। इस तरह उमरान के इस ओवर में तीसरा विकेट गिरा। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर जे सूचित रन आउट हुए। इस तरह उमरान के इस ओवर में सनराइजर्स को चार सफलता हासिल हुई।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: शिखर धवन 8 साल बाद कर रहे कप्तानी, मयंक अग्रवाल इस कारण हुए टीम से बाहर

उमरान के अलावा टीम के सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल के 22 रन खर्च कर कुल तीन विकेट झटके। भुवनेश्वर ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर सेट बल्लेबाज लिविंग लियामस्टोन को पवेलियन भेजा जो 31 गेंद में 60 रन बनाकर खेल रहे थे। इस तरह भुवनेश्वर और उमरान ने मिलकर महज 7 गेंद में पंजाब के बल्लेबाज को आउट करने का कारनामा किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल