1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: लगातार तीन हार के बाद बॉन्ड को मुंबई के गेंदबाजों से वापसी की उम्मीद

IPL 2022: लगातार तीन हार के बाद बॉन्ड को मुंबई के गेंदबाजों से वापसी की उम्मीद

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2022 12:42 pm IST,  Updated : Apr 09, 2022 12:42 pm IST

मुंबई इंडियन्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। 

शेन बॉन्ड और जसप्रीत...- India TV Hindi
शेन बॉन्ड और जसप्रीत बुमराह Image Source : @MIPALTAN (MUMBAI INDIANS)

पुणे। मुंबई इंडियन्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए पांच बार की चैंपियन टीम को अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करनी होगी, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच से होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे ठीक करना काफी आसान है। अगर हम अपनी योजनाओं पर टिके रहते हैं और उसी मुताबिक गेंदबाजी करते है तो मुझे लगता है कि आप बदलाव देखेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा की मैंने कहा है , हम कुछ मौकों पर अपनी योजना में सफल भी रहे है। हमने पिछले मैच में आंद्रे रसेल के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी।’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज कहा, ‘‘हम वेंकटेश अय्यर को काफी हद तक रोके रखने में सफल हुए थे।’’ बॉन्ड ने कहा, ‘‘ हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती दबाव के समय सही दिशा में गेंदबाजी करना है, जिसमें हम अब तब विफल रहे है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल