1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: मैच के बाद तिलक वर्मा और ब्रेविस को मिला धोनी से 'गुरु मंत्र', सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

IPL 2022: मैच के बाद तिलक वर्मा और ब्रेविस को मिला धोनी से 'गुरु मंत्र', सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2022 12:36 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 12:36 pm IST

मुंबई ने अपना पिछला मैच लीग में चीर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जिसमें उसे आखिरी गेंद पर 4 रन का बचाव करना था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने चौका जड़कर मैच को 3 विकेट से सीएसके की झोली डाल दिया।

IPL 2022, Tilak Verma, Brevis 'Guru Mantra', MS Dhoni, CSK, MI, CSK vs MI, CSK vs MI cricket, sports- India TV Hindi
Tilak Verma, Brevis and Dhoni Image Source : TWITTER/@MIPALTAN

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं चल रहा है। टीम को अब तक लगातार 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रहा है। टीम ने अपना पिछला मैच लीग में चीर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जिसमें उसे आखिरी गेंद पर 4 रन का बचाव करना था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने चौका जड़कर मैच को 3 विकेट से सीएसके की झोली डाल दिया।

हालांकि लगातार मिल रही हार के बावजूद मुंबई के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से एक अलग छाप छोड़ने की कोशिश की है। ऐसे ही दो खिलाड़ी हैं तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस। यह दोनों खिलाड़ी लीग में अब तक बाकियों से अलग नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: रोहित और इशान किशन के खराब फॉर्म पर मुंबई के कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान

तिलक ने सीएसके के खिलाफ टीम को मिली झटके से उबाकर नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बदौलत मुंबई 156 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रख सका था। वहीं ब्रेविस इस मैच कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन मैच खत्म होने के बाद यह दोनों खिलाड़ी सीएसके के दिग्गज धोनी से मिले। इस दौरान धोनी इन दोनों को खेल की बारीकियां बताते नजर आ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी के साथ तिलक वर्मा और ब्रेविस की फोटो को शेयर किया है। आपको बता दें कि आईपीएल में अक्सर मैच के बाद कई बार धोनी खिलाड़ियों के साथ बात चीत करते नजर आए हैं और इस दौरान वह अपने अनुभव को साझा करने के साथ-साथ उन्हें खेल के अहम पहलुओं के बारे में बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल