1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO: एमएस धोनी ने IPL से पहले ही दिखा दिया रौद्र रूप, इन दो छक्कों ने स्टेडियम में मचाई सनसनी

VIDEO: एमएस धोनी ने IPL से पहले ही दिखा दिया रौद्र रूप, इन दो छक्कों ने स्टेडियम में मचाई सनसनी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Mar 28, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 04:21 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से पहले कई लंबे छक्के मारकर फैंस का दिल जीत लिया है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : TWITTER

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन को शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस लीग के शुरू होने से पहले ही टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं सभी टीमों के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए फैंस ने मैदानों में अभी से भीड़ लगा दी है। लेकिन जितने फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन में आ रहे हैं, शायद उतने दूसरे किसी टीम के में नहीं। इसके पीछे वजह सिर्फ एक, महेंद्र सिंह धोनी।

धोनी ने प्रैक्टिस में दिखाया रौद्र रूप

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले कई दिनों से प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में माही चेपॉक स्टेडियम में लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी ने किसी तेज गेंदबाज को लगातार दो सीधे छक्के मारे। धोनी के इन दो शॉट्स से स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर से चीयर करने लगे।

धोनी के लिए हो सकता है आखिरी सीजन

खबर ये भी है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी ने सीएसके को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जिताया है। सबसे पहले 2010, इसके बाद 2011, फिर 2018 और इसके बाद 2021 में सीएसके धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी। इस साल अगर ये सीजन धोनी के लिए आखिरी साबित भी होता है तो टीम उनको खिताब जीतकर विदाई देना चाहेगी।  

सीएसके का पूरा स्क्वॉड

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, बेन स्टोक्स, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल