1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs SRH : श्रेयस अय्यर के सामने केन विलियमसन की मुश्किल चुनौती

KKR vs SRH : श्रेयस अय्यर के सामने केन विलियमसन की मुश्किल चुनौती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2022 05:40 pm IST,  Updated : Apr 14, 2022 05:40 pm IST

 एक तरफ होगी केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद तो दूसरी ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर की टीम। 

Kolkata knigh riders- India TV Hindi
Kolkata knigh riders Image Source : TWITTER/@IPLT20.COM

 

आईपीएल 2022 में शुक्रवार दो आईपीएल विजेता टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। एक तरफ होगी केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद तो दूसरी ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर की टीम। दोनों टीमें इस बार कुछ बदली बदली सी नजर आ रही हैं। शुरुआती हार के बाद सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम तो पहले से ही अच्छा खेल दिखा रही है। 

सनराइसर्ज हैदराबाद की शुरुआत इस साल अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस हो हराया, इसके बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए दिक्कत की बात ये है कि टीम के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर अब टीम के साथ नहीं हैं, तो टीम को अपनी जीतने वाली प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना ही पड़ेगा। वे गुजरात टाइटंस के साथ हुए मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने साफ किया है कि वह कम से कम दो मैचों में नहीं खेलेंगे। अब सवाल यही है कि सुंदर की जगह टीम में किसे एंट्री मिलेगी। वैसे टीम के पास विकल्प के तौर पर श्रेयस गोपाल, जे सुचित और अब्दुल समद हैं। लेकिन मौका किसे मिलेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की बाकी टीमें कोई बदलाव नजर नहीं आता। हालांकि सवाल ये है कि राहुल त्रिपाठी की चोट अब कैसी है, जो रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 

उधर बात अगर केकेआर की करें तो टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जैसा पहले कर रहे थे और इसी तरह की उम्मीद उनसे इस बात भी है। सलामी जोड़ी के बहुत अच्छा न खेलने के बाद भी टीम  ने अपने पांच में से तीन मैच जीते हैं और छह अंक अर्जित कर लिए हैं। पिछले मैच में केकेआर की गेंदबाजी भी नहीं चली और उमेश यादव से लेकर पैट कमिंस और बाकी गेंदबाजों की भी खूब पिटाई हुई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को जो हार मिली है, उससे सीख लेते हुए टीम नए सिरे से इस मैच को लेकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। पिछले मैच में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स से 44 रनों से करारी हार मिली थी, इससे टीम का नेट रनरेट गड़बड़ा गया है। देखना होगा कि टीम इसकी भरपाई कैसे करती है। 

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम : केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को जेनसन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

कोलकाता नाइट राइडर्स  की पूरी टीम : एरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नितीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिक डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल