इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ 6 रन से हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली की इस सीजन में यह पांचवीं हार है। पिछली भिड़ंत में भी इस सीजन में लखनऊ ने दिल्ली को मात दी थी। आज दूसरे मौके पर भी ऋषभ पंत की टीम को हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाइंट्स का सीजन-15 में यह 10वां मैच था और इसमें उन्हें 7वीं जीत मिली है। जबकि उसे सिर्फ तीन मैचों में हार मिली है। लखनऊ इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर 14 अंकों के साथ आ गई है वहीं दिल्ली 9 मैचों में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
Highlights, DC vs LSG Match