इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के लिए सबसे अधिक तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी।
वहीं 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने पारी की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
MI vs CSK