इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। जीत के लिए मिले 194 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। राजस्थान की इस सीजन ये लगातार दूसरी जीत है।
दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Mumbai vs Rajasthan, Live score