1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 DC vs KKR: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली और केकेआर के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 DC vs KKR: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली और केकेआर के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2022 11:32 am IST,  Updated : Apr 28, 2022 11:32 am IST

दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। टूर्नामेंट में केकेआर और दिल्ली की टीमों ने अपनी शुरुआत तो बेहतरीन अंदाज में किए थे लेकिन बीच में वह अपने लय से भटक गए।

IPL 2022,DC vs KKR,IPL,IPL Live Streaming,DC vs KKR Live Streaming,DC vs KKR IPL 2022,DC vs KKR IPL - India TV Hindi
केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आधा सीजन समाप्त हो चुका है। लीग की सभी टीमें अब एक दूसरे के साथ दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। ऐसा ही एक मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। टूर्नामेंट में केकेआर और दिल्ली की टीमों ने अपनी शुरुआत तो बेहतरीन अंदाज में किए थे लेकिन बीच में वह अपने लय से भटक गए।

ऐसे में केकेआर और दिल्ली की टीमों की अब यही कोशिश होगी कि यहां से वह एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटे और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए जरूरी अंक हासिल करें। टूर्नामेंट में केकेआर की टीम जहां अपना 9वां मैच खेलने मैदान पर उतरेगी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह 8वां मुकाबला होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच जीत के लिए होने वाला आज का संघर्ष काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। 

हालांकि इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा केकेआर और दिल्ली के बीच का मुकाबला ?

केकेआर और दिल्ली के बीच आईपीएल 2022 का 41वां मैच 28 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा केकेआर और दिल्ली के बीच का मैच ?

केकेआर और दिल्ली के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं केकेआर और दिल्ली के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

केकेआर और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं केकेआर और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

केकेआर और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल