1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. LSG vs RCB Dream11 Prediction IPL 2022 Eliminator : सबसे मजबूत टीम

LSG vs RCB Dream11 Prediction IPL 2022 Eliminator : सबसे मजबूत टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 24, 2022 05:55 pm IST,  Updated : May 25, 2022 12:42 pm IST

नंबर तीन पर काबिज लखनऊ सुपर जाएंट्स और आरसीबी के बीच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर आमने सामने होंगी।

RCB vs LSG- India TV Hindi
RCB vs LSG Image Source : INDIA TV

 

LSG vs RCB Dream11 Team Prediction, Fantasy Cricket Hints: Captain, vice captain Probable Playing 11s, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore IPL Match Tata IPL 2022

आईपीएल 2022 में अब एलिमिनेटर खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन और चार की टीमों के बीच मैच होगा। नंबर तीन पर काबिज लखनऊ सुपर जाएंट्स और आरसीबी के बीच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर आमने सामने होंगी। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले सात बजे टॉस होगा। इस मैच में जो भी टीम हारेगी उसका आईपीएल का सफर खत्म हो जाएगा, वहीं जो टीम जीतेगी, उसे फाइनल में जाने के लिए एक और मैच खेलना और जीतना होगा। एलिमिनेटर नॉकआउट मुकाबला होता है, इसलिए इसमें एक गलती भी भारी पड़ जाती है। नंबर तीन और चार की टीमों को आईपीएल का खिताब जीतने के लिए अपने लगातार तीन मैच जीतने होते हैं। 

एलिमिनेटर में पहुंचने वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स तो पहली बार आईपीएल खेल रही हैं और पहली ही बार ने टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, आरसीबी की टीम इससे पहले भी एलिमिनेटर मुकाबले खेलती आई है। लेकिन टीम एक भी बार खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई है। हालांकि इस बार आरसीबी की कमान विराट कोहली नहीं, बल्कि फॉफ डुप्लेसी के हाथ में है, ऐसे में टीम अपने कप्तान के साथ साथ भाग्य भी बदलने के बारे में जरूर सोच रही होगी।

RCB vs LSG
Image Source : IPLT20.COMRCB vs LSG

आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले में ऐसी हो सकती है ड्रीम 11 टीम 

विकेट कीपर : केएल राहुल
बल्लेबाज : विराट कोहली, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा
आलराउंडर : ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज : जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, आवेश खान, वानिंदु हसरंगा

एलएसजी बनाम आरसीबी मुकाबले में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच में कप्तान तौर पर केएल राहुल को चुना जा सकता है। वे बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी वे अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। वहीं अगर उपकप्तान की बात करें तो इसके लिए ग्लेन मैक्सवेल अच्छा आप्शन हो सकते हैं। वे गेंद और बल्ले दोनों से अंक दिलाने वाले खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल