1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs DC : आज अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका

MI vs DC : आज अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका

 Published : May 21, 2022 03:39 pm IST,  Updated : May 21, 2022 03:50 pm IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
Arjun Tendulkar Image Source : PTI

Highlights

  • आज आईपीएल में खेला जाएगा मुंबई और दिल्ली के बीच अहम मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
  • मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर आज कर सकते हैं डेब्यू

Arjun Tendulkar IPL Debut : आईपीएल 2022 में आज एक बहुत बड़ा मुकाबला होना है। दिल्ली और मुंबई की टीमें आमने सामने हैं। एक तरफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम है तो उसके सामने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम होने वाली है। वैसे मुंबई इंडियंस का तो सफर खत्म है और टीम पर जीत या हार का असर नहीं पड़ेगा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मैच जीतती है तो तय है कि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वैसे आज के मैच में इंतजार ​इस बात का भी किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिले। 

दो साल से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2021 के लिए भी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने पाले में किया था, इसके बाद इस साल की नीलामी में भी उन्हें अपने साथ जोड़ा है, लेकिन अभी तक उन्हें पहला मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेल चुके हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सारे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे लगातार नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। खुद मुंबई इंडियंस के ही ट्विटर हैंडल से उनकी प्रैक्टिस के वीडियो डाले जाते रहे हैं। 

कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले ही मैच के बाद किया था इस ओर इशारा
दरअसल अर्जुन तेंदुलकर के खेलने की संभावना इसलिए भी आज ज्यादा नजर आ रही है क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना पिछला मैच हारने के बाद इस ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा ​था कि ये आईपीएल उनके लिए भूलने जैसा रहेगा, लेकिन वे अपने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को बचे हुए मैचों में मौका देने की कोशिश करेंगे। हो सकता है कि भविष्य की योजनाओं के तहत अर्जुन तेंदुलकर को आज मौका दिया जाए और परखा जाए कि वे कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल