1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs DC Dream11 Prediction : सबसे मजबूत टीम, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

MI vs DC Dream11 Prediction : सबसे मजबूत टीम, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2022 10:40 pm IST,  Updated : May 20, 2022 10:40 pm IST

रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच बहुत ज्यादा अहम है। डीसी के लिए ये मैच करो या मरो वाला होने वाला है। 

Rohit Sharma vs Rishabh Pant- India TV Hindi
Rohit Sharma vs Rishabh Pant Image Source : IPLT20.COM

MI vs DC Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Tata IPL 2022 Captain, Vice Captain Mumbai Indians vs Delhi Capitals Dream11 Team

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बहुत बड़ा मैच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस तो इस वक्त आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर दस पर है और ये उसका आखिरी मैच है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस तो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है, लेकिन रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच बहुत ज्यादा अहम है। डीसी के लिए ये मैच करो या मरो वाला होने वाला है। अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो सीधे तौर पर प्लेऑफ में एंट्री कर जाएगी, लेकिन अगर कहीं मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हरा दिया तो फिर फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। आरसीबी अभी भी नंबर चार पर काबिज है। 

मुंबई इंडियंस अब तक इस साल आईपीएल में 13 मैच खेल चुकी है और इसमें से टीम के खाते में केवल तीन ही जीत गई हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 13 मैच खेले हैं, डीसी ने इसमें से सात मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे तीन रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो दिल्ली का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ था, जिसमें डीसी की टीम 17 रन से मैच जीतने में कामयाब रही थी। 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम 11 टीम 

विकेट कीपर : ईशान किशन, रिषभ पंत
बल्लेबाज : डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा
आलराउंडर : मिचेल मार्श, डेनियल सैम्स
गेंदबाज : जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, रिले मेरेडिथ

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में किसे बनाए कप्तान
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में किसी गेंदबाज को ही कप्तान और उपकप्तान बनाना बेहतर हो सकता है। कप्तान के तौर पर आप कुलदीप यादव को चुन सकते हैं, वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं कप्तान के रूप में आलराउंडर मिचेल मार्श को रखेंगे तो अच्छा रह सकता है। मिचेल मार्श गेंद और बल्ले दोनों से अंक दिलाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल