1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RCB, TOSS : आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

MI vs RCB, TOSS : आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Apr 09, 2022 07:43 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 18वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जा रहा है।

IPL Live Score, RCB vs MI Live, IPL 2022 Live Updates, Indian Premier League, IPL RCB vs MI Live Sco- India TV Hindi
IPL 2022, MI vs RCB  Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमयर लीग 2022 का 18वां मैच रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टूर्नामेंट में मुंबई की टीम को अबतक एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है। मुंबई की टीम में लगातार तीन मैचों में हार सामना करना पड़ा है और आरसीबी के खिलाफ इस टीम का आज यह चौथा मैच है।

वहीं आरसीबी की टीम भी टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच खेल रही है। फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी ने टूर्नामेंट में अबतक खेले गए अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है जबकि उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों में हुए बदलाव- आरसीबी ने इसे मुकाबले में एक बदलाव किया किया है। टीम में रदरफोर्ड की जगह ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। टीम में जयदेव उनादकट को टाइमल मिल्स की जगह शामि किया गया जबकि डेनियल सम्स की जगह रमनदीप को मौक मिला है।

प्लेइंग इलेवन-

आरसीाबी- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल