1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs RR : आज क्या हो सकती है राजस्थान और पंजाब की Playing XI

PBKS vs RR : आज क्या हो सकती है राजस्थान और पंजाब की Playing XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2022 10:43 am IST,  Updated : May 07, 2022 10:43 am IST

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी हालांकि नंबर तीन पर का​बिज है, लेकिन प्लेऑफ का टिकट अभी तक नहीं मिला है। 

Punjab Kings- India TV Hindi
Punjab Kings Image Source : IPLT20.COM

PBKS vs RR Dream11 Team Prediction, PBKS vs RR Playing 11s TATA IPL 2022, Punjab Kings vs Rajasthan Royals 

आईपीएल 2022 में आज मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन आमने सामने होने जा रहे हैं। पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है। आईपीएल का 15वां सीजन अब उस दौर में पहुंच चुका है, जब एक ही हार आपको प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है, वहीं एक जीत आपको टॉप 4 में एंट्री दिला सकती है। इसलिए टीमें अब कोई भी गलती करने के मूड में नहीं हैं। कप्तानों की कोशिश है कि अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतार कर मैच को अपने नाम किया जाए। आज भी पंजाब और राजस्थान की टीमें इसी लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरेंगी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी हालांकि नंबर तीन पर का​बिज है, लेकिन प्लेऑफ का टिकट अभी तक नहीं मिला है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम भले सातवें नंबर पर है, लेकिन टीम अपना पिछला मैच जीतकर जबरदस्त आत्मविश्वास से लबरेज है। आज के मैच में भी टीमें अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में कोई बहुत ज्यादा बदलाव करेंगी, ऐसा नजर तो नहीं आता। अच्छी बात ये भी है कि किसी भी टीम में किसी भी खिलाड़ी को कोई इंजरी नहीं है, इसलिए कप्तानों और टीम मैनेजमेंट को फैसला लेने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी। इस इतना है कि आज का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, ऐसे में पिच और मैदान को देखते हुए कुछ बदलाव किए जाएं तो बात अलग है। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

पंजाब बनाम राजस्थान मैच में ये हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम 

विकेट कीपर : जॉस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज : शिखर धवन, शिमरन हेटमायर, भानुका राजापक्षे
आलराउंडर : रविचंद्रन अश्विन, लियाम लिविंगस्टेन, ऋषि धवन
गेंदबाज : कगिसो रबाड़ा, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल