RR vs KKR, IPL 2022 Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders, 30th Match
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर के शतक की मदद से 5 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 210 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ ही केकेआर को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में युजवेंद्र चहल ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा। चहल ने इन 5 विकटों में 3 विकेट लगातार गेंदों पर लेते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : ऐरन फ़िंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स : जॉस बटलर, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मकॉए, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
RR vs KKR