1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs KKR Toss Update : राजस्थान की पहले बल्लेबाजी, जानिए पूरी Playing XI

RR vs KKR Toss Update : राजस्थान की पहले बल्लेबाजी, जानिए पूरी Playing XI

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 02, 2022 07:12 pm IST,  Updated : May 02, 2022 07:12 pm IST

आज के मैच में केकेआर के लिए अनुकूल रॉय डेब्यू कर रहे हैं। यानी वे अपना पहला मैच खेलेंगे। 

Sanju Samson- Joss Buttler- India TV Hindi
Sanju Samson- Joss Buttler Image Source : TWITTER/@IPL

आईपीएल में आज संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर की टीमें आमने सामने हैं। इन दोनों कप्तानों के लिए आज मैच बहुत ज्यादा खास है। खास तौर पर अगर केकेआर को प्लेआफ में जाने की संभावनाएं जीवित रखनी हैं तो आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक नौ मैच खेले हैं और उसमें से तीन में ही जीत हासिल की है। टीम के पास केवल छह अंक हैं। अगर टीम आज का मैच हारी तो प्लेआफ की रेस से बहुत दूर हो जाएगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और टॉप 3 में टीम की जगह पक्की है। टीम ने अब तक खेले गए नौ मैचों में से छह जीते हैं और टीम के पास 12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेआफ की राह आसान है, लेकिन आईपीएल अब जिस मुकाम पर है, वहां से  एक हार आपकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। 

आज के मैच में केकेआर के लिए अनुकूल रॉय डेब्यू कर रहे हैं। यानी वे अपना पहला मैच खेलेंगे। इस बीच टॉस केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने इस दौरान कहा कि आज केकेआर में दो बदलाव किए गए हैं। शिवम मावी और अनुकूल रॉय को जगह दी गई है। वहीं वेंकटेश अय्यर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि करुण नायर आज खेल रहे हैं, ​डैरेल मिचेल नहीं खेल रहे हैं। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेट कीपर/कप्तान), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन : एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), बाबा इंद्रजीत (विकेट कीपर), नीतीश राणा, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउथी, शिवम मावी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।