1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुआ क्रिकेट तो निशानेबाजी व तीरंदाजी को दिखाया बाहर का रास्ता

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुआ क्रिकेट तो निशानेबाजी व तीरंदाजी को दिखाया बाहर का रास्ता

 Reported By: IANS
 Published : Jun 21, 2019 11:35 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 11:35 am IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

shooting- India TV Hindi
shooting Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। साल 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी लेकिन इसकी जगह महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी को भी इन खेलों से बाहर कर दिया गया है और इनके स्थान पर महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को खेलों की सूची में शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीजीएफ में शामिल 71 देशों में से 51 की संतुती मिलने के बाद की जाएगी। जिस पर अभी फैसला बाकी है। 

हालंकि दूसरी तरफ राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के शामिल होने के कदम को आईसीसी ने काफी सराहा। जिस पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने ने कहा, "हम इस बात से काफी खुश हैं कि महिला क्रिकेट को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए नामांकित किया गया है। मैं इसके लिए सीजीएफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। राष्ट्रमंडल खेल परिवार का हिस्सा बनना शानदार होगा।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल