1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ने एएफसी एशियाई कप 2023 के लिए 10 शहरों को दी मेजबानी

चीन ने एएफसी एशियाई कप 2023 के लिए 10 शहरों को दी मेजबानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 01:52 pm IST

टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आयोजन 2023 के जून-जुलाई में होगा जिसमें 24 टीमें भाग लेंगी और कुल 51 मुकाबले खेले जाएंगे। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGE

कुआलालंपुर| चीन फुटबाल संघ (सीएफए) ने 2023 में होने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए शनिवार को 10 मेजबान शहरों की घोषणा कर दी। मेजबानी हासिल करने वाले शहरों में चीन की राजधानी, बीजिंग अलावा तियानजिन, शंघााई, चोंगकिंग, चेंगदू, शि’यान, डालियान, किंगदाओ, शियामेन और सुझोउ शामिल है। 

टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आयोजन 2023 के जून-जुलाई में होगा जिसमें 24 टीमें भाग लेंगी और कुल 51 मुकाबले खेले जाएंगे। 

एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा ने कहा, ‘‘एएफसी एशियाई कप राष्ट्रीय टीमों के लिए हमारी प्रमुख प्रतियोगिता है, और मुझे यकीन है कि चीन के संघ और चयनित मेजबान शहर इस टूर्नामेंट का शानदार आयोजन करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल