1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजाना 30 हजार दर्शकों को मिलेगी एंट्री

ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजाना 30 हजार दर्शकों को मिलेगी एंट्री

 Reported By: IANS
 Published : Jan 30, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 05:01 pm IST

सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के प्रतिदिन करीब 30,000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजाना 30 हजार दर्शकों मिलेगी एंट्री Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्रतिदिन करीब 30,000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत आठ फरवरी से होने जा रही है और यह 21 फरवरी तक चलेगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया की खेल मंत्री मंत्री मार्टिन पाकुला ने इसकी जानकारी दी। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल और बाकी के मैचों के लिए हालांकि केवल 25000 दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की इजाजत होगी।

पूर्व क्रिकेटर ने माना, ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप होने के बाद पृथ्वी शॉ को है मदद की जरूरत

पाकुला ने कहा, "अगले 14 दिनों में कुल 390,000 दर्शक मेलबर्न पार्क में मैच के लिए होंगे। उन्होंने यह संख्या पिछले तीन साल के मुकाबले 50 प्रतिशत है। रॉड लेवर एरिना में अविश्वसनीय माहौल होगा और यह उससे अलग नहीं होगा, जोकि हमने पिछले वर्षों के टूर्नामेंटों में देखा है। यह एक ही नहीं होगा।" ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने के लिए टेनिस खिलाड़ी मेलबर्न और एडिलेड में मौजूद हैं, उन्होंने 14 दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही राहुल द्रविड़ ने रहाणे को दिया था 'जीत का मंत्र', अब हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल