1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले आए सामने

इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले आए सामने

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 11:00 pm IST

पिछले साल जून में लीग की बहाली पर परीक्षण शुरू होने के बाद पॉजिटिव मामलों की यह संख्या एक हफ्ते में पिछले सर्वाधिक मामलों की संख्या से दोगुनी से अधिक है।   

40 new cases of Corona virus infection in English Premier League- India TV Hindi
40 new cases of Corona virus infection in English Premier League Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कहा है कि पिछले हफ्ते दो दौर के परीक्षण के बाद फुटबॉल खिलाड़ियों और क्लबों के कर्मचारियों के बीच कोरोना वायरस के 40 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : मैक्ग्रा फाउंडेशन का 'वर्चुअल पिंक सीट्स' कैंपेन लॉन्च

पिछले साल जून में लीग की बहाली पर परीक्षण शुरू होने के बाद पॉजिटिव मामलों की यह संख्या एक हफ्ते में पिछले सर्वाधिक मामलों की संख्या से दोगुनी से अधिक है। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : वसीम जाफर ने इस बार ऋषभ पंत के लिए भेजा सिक्रेट मैसेज, दी ये खास टिप

मैनचेस्टर सिटी और फुलहम में पॉजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले हफ्ते तीन लीग मुकाबले स्थगित किए गए थे। 

ये भी पढ़ें - साइना नेहवाल ने अभ्यास के लिए ट्रेनर एवं फिजियो से नहीं मिलने देने की शिकायत की

मैनचेस्टर सिटी बनाम एवर्टन, टोटेनहैम बनाम फुलहम और बर्नले बनाम फुलहम मुकाबलों को पिछले हफ्ते स्थगित किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

EPL