1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 89 किलो बनाम 63 किलो : सानिया मिर्जा ने 4 महीने में कम किया 26 किलो वजन

89 किलो बनाम 63 किलो : सानिया मिर्जा ने 4 महीने में कम किया 26 किलो वजन

 Reported By: IANS
 Published : Feb 10, 2020 07:49 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 07:49 pm IST

सानिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने बताना चाहा है कि लगभग दो साल तक टेनिस से दूर रहने के बाद उनकी शारीरिक स्थिति क्या थी और अब क्या है।

Sania Mirza- India TV Hindi
89 kg vs 63 kg: Sania Mirza reduced 26 kg weight in 4 months Image Source : INSTAGRAM/SANIA MIRZA

मुम्बई। हाल ही में कोर्ट पर वापसी करने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद चार महीने में 26 किलो वजन कम किया है। सानिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने बताना चाहा है कि लगभग दो साल तक टेनिस से दूर रहने के बाद उनकी शारीरिक स्थिति क्या थी और अब क्या है।

सानिया ने लिखा, "89 किलो बनाम 63। हम सबका एक गोल होता है। हम सबका एक दीर्घकालीन गोल होता है। हमें इस सब पर गर्व करना चाहिए। मां बनने के बाद ऐसे गोल आपको फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।"

तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतते हुए इंटरनेशनल सर्किट में वापसी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल